गोरखपुर, मार्च 12 -- भटहट। शाहपुर क्षेत्र के चरगांवा रेल विहार स्थित एटीएम में ठगी का नया तरीका सामने आया है। आरोप है कि रुपये निकलने वाली जगह पर लोहे का पटिया लगा दिया गया था। इससे निकासी के बाद भी रुपये बाहर नहीं आए। गुलरिहा के ईद मोहम्मद के ढाई हजार रुपये फंस गए। बाद में एक अन्य व्यक्ति के चार हजार रुपये भी नहीं निकले। पटिया हटाने पर रुपये मिले। पीड़ित ने बैंक में शिकायत की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...