गौरीगंज, मार्च 26 -- अमेठी, संवाददाता। बीते मंगलवार की रात कोतवाली क्षेत्र गौरीगंज के बाबूगंज कस्बे में लगे बीओबी के एटीएम को काटकर लूटने का प्रयास करने की घटना में शामिल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से एटीएम बूथ से निकाले गए दो सीसीटीवी कैमरा, एक की-बोर्ड, लोहे की पाइप, हथौड़ी, तीन कपड़े व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें पुलिस ने बरामद कर लीं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। बीते मंगलवार की रात बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ऐंधी बाबूगंज में लगे बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम मशीन व कैमरों से तोड़-फोड़ करते हुये एटीएम से पैसे लूटने का प्रयास करने की घटना सामने आई थी। बैंक मैनेजर जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर केस दर्जकर पुलिस ने एसओजी प्रभारी अनूप सिंह सहित चा...