रामपुर, मई 2 -- शुक्रवार की सुबह केमरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में अचानक आग लग गई। साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग से केवल एसी जला और उसकी वायरिंग फुंकी, लेकिन नोट वाली मशीन सुरक्षित रही। कोई अन्य बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ। केमरी में थाने के निकट बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम स्थित है। गुरुवार की रात रोजाना की तरह गार्ड एटीएम को बंद करके चला गया था। शुक्रवार सवेरे जब गार्ड एटीएम खोलने पहुंचा, तो उसने अंदर से धुआं निकलते देखा। गार्ड ने तत्काल अपने अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यह भी पढ़ें- सीसीएसयू : आज से खुलेगा कैंपस का बैंक, काउंटर भी चलेंगे मौके पर पहुंची दमकल टीम ने एटीएम में लगी आग को बुझाया और कोई बड़ा नुकसान होने से रोक दिया। दमकल कर्मी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एटीएम में लगे एसी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.