जमशेदपुर, जून 1 -- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित रेडियो मैदान निवासी कामता प्रसाद साइबर ठगी का शिकार हो गए। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद के बहाने ठगों ने उनके बैंक खाते से 48,800 रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत सीतारामडेरा थाना में दर्ज कराई है।

घटना का विवरण कामता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को भालूबासा स्थित एसबीआई एटीएम में नकदी निकालने पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 10 हजार रुपये निकाले, लेकिन इसके बाद उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को मददगार बताते हुए उन्हें एक मोबाइल नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। उस व्यक्ति ने उन्हें दो-तीन बार एटीएम का पासवर्ड दर्ज करने को कहा। इस दौरान उसने उनका पिन नंबर देख लिया।

ठगी का...