प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। करेली पुलिस ने एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगाकर कार्ड फंसाने और खातों से रुपये उड़ाने वाले एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मेहताब अहमद प्रतापगढ़ के दिलीपपुर गोपालपुर का रहने वाला है। उसके पास से तीन एटीएम कार्ड, फर्जी हेल्पलाइन नंबर के स्टीकर, प्लास, पेचकस और साढ़े तेरह हजार रुपये बरामद हुए हैं।पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम कार्ड फंसाकर लोगों से ओटीपी हासिल करता था और खातों से रकम निकाल लेता था। महिला अधिवक्ता समेत दो लोगों से ठगी के मामले में कार्रवाई की गई है। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...