गुमला, अप्रैल 25 -- गुमला, संवददाता। जिला मुख्यालय के बड़ाइक मुहल्ला स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसा और एटीएम कार्ड फंसने के बाद एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पालकोट थाना क्षेत्र निवासी पुरुषोत्तम साहू शनिवार दोपहर करीब तीन बजे एटीएम में पैसा जमा करने पहुंचा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण उनका पैसा और एटीएम कार्ड मशीन के अंदर ही फंस गया।काफी प्रयास के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो युवक ने आक्रोश में आकर एटीएम का शटर बंद कर उस पर ताला जड़ दिया। साथ ही सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए एक बैनर भी लगा दिया। यह भी पढ़ें- एटीएम बदलकर शिक्षक को 40 हजार का लगाया चूना, रिपोर्ट जिसमें अपना नाम और मोबाइल नंबर अंकित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। वही...