देवरिया, फरवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। पथरदेवा कस्बे की एक एटीएम में कैश फंस जाने के चार दिन बाद भी ग्राहकों का पैसा वापस नहीं मिल पाया है। ग्राहकों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी बैंक के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। पथरदेवा कस्बे की मुख्य बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम लगी है। 29 जनवरी को कुछ ग्राहक एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे थे। इस दौरान मशीन से कैश निकलने की आवाज आई, लेकिन पैसा बाहर नहीं निकला। इसमें एक ग्राहक का 10 हजार, दूसरे का तीन हजार और तीसरे ग्राहक का दो हजार रूपए मशीन में फंस गया। इसकी सूचना ग्राहकों ने स्थानीय एसबीआई के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार गौतम को दी। शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचे और एटीएम मशीन की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान मशीन में एक अन्य डिवाइस लगी मिली जो बाहर कैश नहीं निकलने दे रही थी। उसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.