कानपुर, अप्रैल 15 -- चकेरी, संवाददाता। नौबस्ता में एक युवक ने आरोप लगाया है कि बीती फरवरी माह में वह एक एटीएम से रुपये निकालने गये थे। उस दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। फिर पीड़ित ने एटीएम के दरवाजे पर लिखे हेल्पलाइन नंबर से शिकायत की। लेकिन फिर भी कार्ड नहीं निकला। कुछ देर बाद वह कार्ड को मशीन में छोड़कर बैंक की शाखा गये तो खाते से बीस हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर डीसीपी साउथ के आदेश पर नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यशोदा नगर निवासी विपुल कुमार सिंह के अनुसार बीती 13 फरवरी 2026 को वह नौबस्ता के धनवंतरि अस्पताल के पास स्थित एटीएम से 15 हजार रुपये निकालने गए थे। इस दौरान उनका डेबिट कार्ड एटीएम में फंस गया। एटीएम के बाहर चिपकी पर्ची पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर बताए गए निर्...