बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। दो चोरों ने एटीएम में पत्ती फंसाकर रकम चुराने की कोशिश की लेकिन बैंक के अलर्ट पर पहुंची बारादरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर इस साजिश को नाकाम कर दिया। सीसीटीवी में कैद हुए चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार रात 10:55 बजे दो चोरों ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास एटीएम की कैश विंडो में एक पत्ती फंसा दी। इस वजह से अगर कोई व्यक्ति रुपये निकालने की कोशिश करता तो रकम मशीन में ही फंस जाती और उसके जाने के बाद चोर उसे निकाल लेते। मगर सीसीटीवी के जरिये एसबीआई मुख्यालय मुंबई को इसकी सूचना मिल गई और तत्काल बारादरी पुलिस को अवगत कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 11:15 बजे, महज 20 मिनट में पत्ती निकालकर इस साजिश को नाकाम कर दिया। इंस्पेक्टर ने बता...