एटीएम में जुगाड़ फंसाकर कैश उड़ा रहे शातिर
मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। एटीएम मशीन के कैश डिलिवर करने वाले डिवाइस के बेल्ट में पत्तर फंसाकर शातिर कैश उड़ा ले रहे हैं। अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में केनरा बैंक की एटीएम से दो बार में 27 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। इसको लेकर स्थानीय शाखा के मैनेजर सरोज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एटीएम का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। इसमें दो बदमाश दिख रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस को बताया है कि दोनों बदमाशों ने बीते 21 और 22 अप्रैल को एटीएम मशीन को टेंपर कर कुछ लगाया। इसके बाद एटीएम से निकासी करने वाले ग्राहकों को कैश नहीं मिले। यह भी पढ़ें- एटीएम में जुगाड़ फंसाकर कैश उड़ा रहे शातिर कैश बॉक्स में भी राशि वापस नहीं लौटी। ग्राहक के जाने के बाद फिर से दोनों शातिर एटीएम में घुसे और बेल्ट में फंसे कैश निकाल कर फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.