देवघर, मार्च 18 -- देवघर,प्रतिनिधि साइबर अपराध के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल में भी सक्रिय था। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह का खुलासा किया। पिछले कुछ महीनों से नगर और जसीडीह थाना क्षेत्र में लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि एटीएम मशीनों में लोगों का कार्ड फंसाकर उनके खाते से अवैध न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.