एटीएम में चोरी का प्रयास, केबल उखाड़ पहुंचाया नुकसान
शाहजहांपुर, जून 26 -- रोजा। थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा की भावलखेड़ा शाखा के एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने एटीएम के अंदर लगे केबल आदि को निकालकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। शाखा प्रबंधक अजीत कुमार ने रोजा थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 जून की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान एटीएम मशीन के अंदर लगे महत्वपूर्ण केबलों को उखाड़ दिया गया, जिससे मशीन को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।रोजा थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.