एटीएम में चोरी करने का प्रयास, मुकदमा
कानपुर, जून 20 -- चकेरी। जाजमऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया। शातिरों ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे कैमरों में काला स्प्रे डाल दिया। फिर अलार्म सिस्टम को तोड़कर एटीएम से नकदी चुराने का प्रयास किया। शाखा प्रबंधक ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के प्रबंधक अमित के अनुसार 19 जून की देर रात को चोरों ने शाखा के बाहर लगे एटीएम में प्रवेश किया। फिर एटीएम के अंदर और बाहर लगे कैमरों में काला स्प्रे डाल दिया। जिससे कैमरों से कुछ दिख नहीं रहा था। फिर आरोपितों ने एटीएम में लगे अलार्म सिस्टम को तोड़कर एटीएम से नकदी चुराने का प्रयास किया। असफल होने पर आरोपित चले गये। शनिवार को जब बैंक में शाखा प्रबंधक पहुंचे तो उन्हें कैमरों में काला स्प्रे पड़ा दिखा। साथ ही अलार्म सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.