हापुड़, मार्च 8 -- हापुड़। संडे की छुट्टी के दिन शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया। जिस कारण ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई। ग्राहक एक बैंक के एटीएम से दूसरे बैंक के एटीएम के चक्कर काटते हुए दिखाई दिए। जहां कैश मिला वहां ग्राहक ज्यादा दिखाई दिए। एलडीएम ने बताया कि आज बैंक खुलने पर एटीएम चालू हो जाएंगे। ग्राहकों की परेशानी का ध्यान रखा जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...