कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। जाजमऊ चुंगी के पास एटीएम में कार्ड फंसने के बाद हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगना युवक को महंगा पड़ गया। घर पहुंचते ही उसके खाते से कई बार में 34,500 रुपये निकल गए। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश से जाजमऊ थाने में रिपोर्ट कराई है। बाबूपुरवा के बाकरगंज आजाद नगर निवासी नयाब अहमद के मुताबिक चार जुलाई को वह निजी काम से जाजमऊ आए थे। जाजमऊ चुंगी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 500 रुपये निकालते समय उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर कॉल उठाने वाले ने अगले दिन बैंक से कार्ड ले जाने की बात कही। तीस मिनट बाद घर पहुंचते ही खाते से कई बार में 34,500 रुपये निकलने के मैसेज आए। रकम निकासी के मैसज देख खाताधारक के होश उड़ गए। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तला...