एटीएम में कार्ड फंसा, खाते से निकल गए 70 हजार रुपये
अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या। ठग लोगो शिकार बनाने के लिए लगातार नए नए तरीके अपना रहे है। बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। रुपये निकालने के दौरान उसका कार्ड मशीन में फंस गया। वह कार्ड को मशीन में छोड़कर जैसे बाहर निकला, उसके खाते से 70 हजार रुपये निकल गए। मामलें में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। ग्राम बलिया जिला मुर्गेर बिहार के रहने वाले धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि वह नाका चुंगी स्थित एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गया था। जैसे उसने एटीएम मशीन में डाला तो कार्ड उसमें फंस गया। इसके बाद एटीएम मशीन साउन्ड सिस्टम ने उसे दस बजे कार्ड निकलने की जानकारी दी। इस पर वह वहां से चला गया। रास्ते में उसे खाते सत्तर हजार रुपये निकलने का मैसेज आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.