महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के स्टेशन चौराहा निकट स्थित एसबीआई के एटीएम में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। देखते-देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती, उससे पहले ही एसबीआई के सुरक्षा गार्ड ने एटीएम परिसर में लगे अग्निशामन यंत्र का उपयोग कर आग पर काबू पा लिया। कोई बड़ा नुकसान एटीएम में नहीं हुआ। पंखे में ही आग लगी थी, जिसे तत्काल बुझा दिया गया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एसबीआई एटीएम में आग लगने की सूचना पर तत्काल पहुंचकर आग बुझाने के लिए टीम लग गई थी। फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया था। आग बढ़ती उससे पहले आग को बुझा दिया गया।

हिंदी ...