मिर्जापुर, मार्च 13 -- कछवां। थाना क्षेत्र के कछवां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर लोगों के साथ ठगी करने का प्रयास किया गया। एटीएम मशीन में अज्ञात व्यक्ति ने पैसे निकलने वाले स्लॉट पर एक अलग बॉक्स चिपका दिया। जिससे एटीएम से पैसा निकालने पर धनराशि बाहर आने के बजाय उसी चिपकाए गए बॉक्स में फंस जा रही थी। जबकि खाते से पैसा कट जा रहा था। स्क्रीन पर पैसा निकलने का संदेश भी दिखाई दे रहा था। एक युवक जब एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा तो उसे मशीन में कुछ गड़बड़ी नजर आई। उसने पैसे निकलने वाले स्लॉट पर चिपका संदिग्ध बॉक्स देख वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक से की। बैंक मैनेजर ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर उसमें प्रोजेक्टरनुमा उपकरण लगा दिया था। जिससे पैसा सीधे बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.