देवघर, मार्च 16 -- देवघर/जसीडीह। एटीएम मशीन में कार्ड फंसा कर अवैध तरीके से रुपये निकालने वाले गिरोह के चार सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में साइबर थाना और जसीडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता रविवार दोपहर मिली। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एटीएम से निकाली गई नकदी और दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। दोनों कार्ड की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के सत्संग आश्रम के समीप स्थित एक एटीएम में कोलकाता से आए एक अनुयायी का एटीएम कार्ड रुपये निकालने के दौरान मशीन में फंस गया था। एटीएम मशीन के नीचे लिखे टेक्निकल सहायता के नंबर पर पीड़ित ने संपर्क कर समस्या की जानकारी दी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और मशीन में फंसे कार्ड को निकालने के बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.