एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर 20 हजार उड़ाए
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में रविवार को एटीएम कार्ड फंसाकर खाते से 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित चतुर्भुज ठाकुर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कराई है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि भगवानपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकालने के दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। उसी समय मौजूद एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें बाद में कार्ड निकलने की बात कही। कुछ देर बाद मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- एटीएम मशीन में कार्ड फंसाकर 20 हजार उड़ाए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.