झांसी, अप्रैल 17 -- झांसी। बबीना में शुक्रवार को सड़क पर अचानक दौड़कर आए दो घोड़े कौतुहल की वजह बने रहे। तभी इनमें से एक घोड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर जा पहुंचा और गेट खोलकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सका। इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैंRs.। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में दो घोड़े बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ते दिख रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद एक घोड़ा एटीएम बूथ के अंदर जाने की कोशिश करने लगता है। यह एटीएम बूथ स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बताया जा रहा है। हालांकि तभी एक युवक वहां पहुंचता है और एटीएम बूथ के गेट टूटने के डर से घोड़े को भगा देता है। इस दौरान आसपास के लोग एक दूसरे से मजाकिया अंदाज मे...