गुमला, जनवरी 19 -- गुमला, संवाददाता। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि,पशुपालन, सहकारिता और नगर परिषद की योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। बैठक में सिसई और बसिया प्रखंडों में संचालित कृषक पाठशालाओं पर विशेष ध्यान देने और किसानों को नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि पशुपालन विभाग के लंबित भुगतान पूरे कर दिए गए हैं,जबकि सहकारिता व धान अधिप्राप्ति कार्यों में तेजी लाने और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। नगर परिषद अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई,सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव करने का निर्देश दिया गया।कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा में पीएम सूक्ष्म सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.