भदोही, फरवरी 3 -- भदोही, संवाददाता। एटीएम बदलकर रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने शिवम सिंह उर्फ चंचल सिंह निवासी समहाटेला थाना हंडिया, प्रयागराज को गिरफ्तार किया। पास से एक बाइक एवं दो हजार रुपये नकद बरामद किया गया। दुर्गागंज थाने पर मेहीलाल गौतम निवासी शेरपुर गोपलहा ने तहरीर दिया था। कहा था कि बहन आशा देवी पत्नी रमेशचन्द्र निवासी सिरौली थाना- मीरगंज, जनपद- जौनपुर का बैंक खाता एसबीआई शाखा प्रयागराज में है। मायके आने एटीएम से पैसा निकालने को जाने पर दुर्गागंज बाजार में युवकों ने कार्ड बदल लिया था। उसके बाद 75 हजार रुपये निकाल लिए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भंडा से हंडिया जाने वाले तिराहे से एटीएम बदलकर रुपए निकालने के आरोपित शिवम सिंह उर्फ चंचल को गिरफ्तार किया। पास से एक बाइक, दो हजार रुपये नकद बरामद किया। पुलिस दीपक यादव, मोहित सरोज ...