सोनभद्र, अप्रैल 14 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में एटीएम बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक दिलीप कुमार निवासी बहुअरा से अज्ञात युवक ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित दिलीप कुमार के अनुसार वह 28 मार्च को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रॉबर्ट्सगंज शाखा के एटीएम से दोपहर 2.10 लाख रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया और पर्ची निकालने के बहाने उसे दोबारा एटीएम लगाने के लिए कहा। बातों में उलझाकर आरोपी ने खुद मशीन संचालित की, पिन डलवाया और इसी दौरान एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित को कुछ ही देर बाद मोबाइल पर 50 हजार और फिर 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। जब उसने अपना कार्ड देखा तो वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम का निकला, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने तुरंत बैंक हेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.