कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। गीतानगर में एटीएम से पैसा निकालने गए रिटायर शिक्षक को शातिरों ने बातों में उलझाकर पहले कार्ड बदला, फिर चंद मिनट बाद खाते से 40 हजार रुपये पार कर दिए। रुपये निकासी का मैसेज आने पर बुजुर्ग के होश उड़ गए। उन्होंने काकादेव थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई है। आवास विकास कल्याणपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार शुक्ला शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वीरेंद्र ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह गीतानगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद दो युवकों में से एक ने सर्वर में दिक्कत की बात कहते हुए बातों में उलझाकर पिन देख लिया, जबकि दूसरे ने कार्ड बदल दिया। इसके बार कई बार प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। वहीं कुछ देर बाद शातिरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रावतपुर शाखा के एटीएम से 10...