एटीएम बदलकर लोगों को चूना लगाने वाला शातिर दबोचा
सहारनपुर, जून 6 -- बड़गांव। एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रकम उड़ाने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के पांच एटीएम कार्ड और नकदी बरामद होने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया शंकर, मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के बलवाखेड़ी गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार भड़ाना ने बताया कि 11 मई को मोरा निवासी सिपट्टर सिंह ने जड़ौदा पांडा स्थित पीएनबी एटीएम पर कार्ड बदलकर 56 हजार रुपये निकालने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शंकर ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ बिजनौर, खतौली, फुगाना, देवबंद, नानौता और रामपुर मनिहारान समेत विभिन्न थानों में करीब द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.