हरदोई, जनवरी 3 -- पिहानी। मवैया गांव निवासी रामशंकर ने दो लोगों पर धोखाधड़ी करके उसका एटीएम बदलकर 59 हजार रुपये निकाल लेने का आरोप लगा मुकदमा कराया है। 27 दिसम्बर की दोपहर साढ़े तीन बजे कोतवाली रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कक्ष में बेटे संग पासवर्ड बना रहा था। दो अज्ञात व्यक्ति आए और पासवर्ड बनाते देख लिया। एटीएम से कार्ड निकालते समय अदला-बदली कर धोखाधड़ी करके मोनी थापा के नाम का एटीएम कार्ड दे दिया और दोनो चले गए। दस मिनट बाद 50 हजार और नौ हजार रुपए खाते से निकलने का मैसेज आया तब इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.