आगरा, अप्रैल 30 -- न्यू आगरा के खंदारी में शातिरों ने महिला को बातों में उलझा कर एटीएम बदल दिया। खाते से 39 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी पर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता पिंकी शर्मा ने थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 अप्रैल करीब 11 बजे की है। वह मऊ रोड खंदारी स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बैंक के एटीएम पर अपना बैलेंस चेक करने गई थी। इसी दौरान एक युवक अंदर आया। उनके पिन को देखने की कोशिश करने लगा। फिर दो और अन्य युवक अंदर आ गए। जब वह वापस जाने लगीं तो बताया कि उनका कार्ड कैंसल नहीं हुआ है। इसके बाद दो युवकों ने भ्रमित किया। चालाकी से एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके फोन पर 39 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। उन्होंने तुरंत दयालबाग पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह...