एटीएम बदलकर खाते से निकाले 39 हजार, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एसपी सिटी के निर्देश पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुस्तमपुर के आजाद नगर पूर्वी निवासी इंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, 17 मई की शाम वह आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम पर नकदी निकालने गए थे। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनके खाते से 39 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी सिटी से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य पहलुओं की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.