एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 56600 रुपये, शिकायत की
एटा, जून 1 -- एटीएम कार्ड बदलकर खाते से हजारों की नकदी पार कर दी। मामले में पीड़ित ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध शिकायत की है। थाना नयागांव के गांव खिरिया पमारान निवासी राजवीर सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि 21 मई को बैंक खाते से रुपये निकालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक अलीगंज की मुख्य शाखा स्थित एटीएम मशीन पर पहुंचे थे। एटीएम कक्ष के अंदर पहले से ही एक युवक मौजूद था। वह रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी समय युवक ने मदद करने के बहाने उनसे बातचीत की और चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें उस समय एटीएम बदलने की जानकारी नहीं हो सकी。
घटना का विवरण बाद में अज्ञात व्यक्ति उनके कार्ड का इस्तेमाल कर भारतीय स्टेट बैंक जैथरा के एटीएम और एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा तथा खाते से कुल 56 हजार 600 रुपये निकाल लिए। कुछ समय बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.