एटीएम बदलकर खाते साफ करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
महाराजगंज, मई 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा पुलिस ने अंतरजनपदीय एटीएम ठगी व चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित भोले-भाले लोगों की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से रुपये उड़ा देते थे। पुलिस ने उनके पास से 45 हजार रुपये नकद, 34 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को पुलिस सभागार में मामले का खुलासा किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम ने ग्राम पिपरपाती से प्रदीप कुमार पासवान व संदीप पासवान, निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह महराजगंज, गोरखपुर व कुशीनगर के एटीएम केंद्रों की रेकी कर वारदात को अंजाम देता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.