प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 30 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के वंशियारा गांव निवासी धनराज यादव पुत्र राधेशयाम का बैंक आफ बड़ौदा शाखा पंचमहुवा में खाता है। 28 मार्च को धनराज यादव बिहार स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर पैसा निकालने गया। एटीएम में पहले से मौजूद युवक ने कहा पैसा नहीं है, बाद में बोला कि कार्ड दो प्रयास करते हैं। धनराज ने एटीएम कार्ड दे दिया, तो युवक चुपके से उसे दूसरा एटीएम कार्ड थमाकर निकल गया। पैसा नहीं निकलने पर धनराज वापस घर चला गया। दूसरे दिन खाते से 46,600 रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह अवाक रह गया। पीड़ित धनराज ने मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही बैंक मैनेजर को भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...