बाराबंकी, मार्च 11 -- हैदरगढ़। कस्बा स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा निकालने गए युवक का कार्ड बदलकर जालसाज ने हजारों रुपए निकाल लिए। घटना के तीन महीने बाद पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर देहात के मूल निवासी अरुण कुमार कस्बा हैदरगढ़ में दूकान चलाते हैं। बताया कि 19 दिसंबर 2025 की शाम अपने संबंधी युवक को एटीएम कार्ड देकर पैसा निकालने भेजा। एसबीआई बैंक के एटीएम रूम में मौजूद एक अज्ञात जालसाज ने धोखे से कार्ड बदलकर उसके खाते से अस्सी हजार निकालकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...