एटीएम फ्रॉड गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली के एसआई इंदेश कुमार ने इलाके के पीबी इंटर कॉलेज मोड़ के पास से एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लीलापुर थाना क्षेत्र के फूलपुर अकारीपुर का रहने वाला दिलशाद उर्फ शाहरूख है। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांच जून को शहर क्षेत्र के एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाल चुका है। एसओ पुष्पराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अयोध्या, लखनऊ में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.