देवरिया, अप्रैल 10 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नए एटीएम का पिन बनाने पहुंचे एक युवक को जालसाज ने अपनी चाल में फंसा लिया। मदद के बहाने उसका असली एटीएम कार्ड बदलकर नकली थमा दिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने तत्काल पुलिस से शिकायत की। मामले में कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।भटनी थाना क्षेत्र के पयासी गांव निवासी हरीश चन्द्र गुप्ता पुत्र हरेराम गुप्ता उपनगर के सलाहाबाद वार्ड में किराए का एक मकान लेकर रहते है और सलेमपुर में ही नौकरी करते हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पूर्व पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया था और बुधवार को उन्हें डाक से एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ था। गुरुवार सुबह हरीश चंद्र बैंक के एटीएम पर पिन जनरेट करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास खड़े एक युवक ने मदद करने की पेशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.