देवरिया, अप्रैल 12 -- महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एटीएम पिन बनाने में मदद का झांसा देकर लोगों के कार्ड बदलने वाले एक युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से विभिन्न बैंकों के करीब 60 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ झपटमारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम प्यासी निवासी हरीश चंद्र गुप्ता सलेमपुर में किराए के मकान में रहकर नौकरी करते हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया था और बुधवार को डाक से एटीएम कार्ड प्राप्त हुआ था। गुरुवार सुबह वह कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएम पर पिन बनाने पहुंचे थे। इसी दौरान पास खड़े एक युवक ने मदद का प्रस्ताव दिया और बातों में उलझाकर उनका असली एटीएम कार्ड बदल दिया। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.