नई दिल्ली, मार्च 8 -- इंट्रो : एटीएम से नकदी निकालने के लिए अब डेबिट कार्ड साथ रखना जरूरी नहीं है। दरअसल, कई बैंकों ने अपने एटीएम में यूपीआई आधारित नकद निकासी की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत एटीएम मशीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देता है, जिसे फोन में मौजूद यूपीआई ऐप से स्कैन कर धनराशि निकाली जा सकती हैं। यह प्रक्रिया काफी सरल और सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इसमें किसी भौतिक कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। क्या है यूपीआई से नकद निकासीयूपीआई के माध्यम से एटीएम से नकदी निकालने की सुविधा एक नई डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था है। इसमें उपयोगकर्ता एटीएम मशीन पर यूपीआई नकद निकासी का विकल्प चुनता है। इसके बाद मशीन एक क्यूआर कोड प्रदर्शित करती है। उपयोगकर्ता अपने फोन की यूपीआई ऐप से इस क्यूआर कोड को स्कैन करता है और फिर यूपीआई पिन दर्ज करके भुगतान की प...