इटावा औरैया, मार्च 17 -- एटीएम पर मदद के बहाने एक शातिर ने वृद्ध के खाते से करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम बिरौंधी निवासी उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि 16 मार्च की शाम करीब चार बजे वह भरथना रेलवे फाटक के पास स्थित एटीएम पर रुपये निकालने गए थे, लेकिन वहां पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह पुलिस चौकी के पास स्थित दूसरे एटीएम पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनके एटीएम कार्ड से छेड़छाड़ की और पैसे निकालने के बहाने खाते की जानकारी हासिल कर ली। कुछ ही देर बाद वह वहां से चला गया। बाद में पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजक्शन के कई मैसेज आए, जिससे पता चला कि उनके खाते से करीब पांच बार में लगभग 50 हजार रुपये निकाल लिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.