नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मोहन गार्डन इलाके में एटीएम तोड़ रहे बदमाश को पुलिस ने कंट्रोल रूम से अलर्ट मिलने के बाद रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी ने मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने एटीएम कंपनी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन इलाके में गुरुद्वारा रोड पर एसबीआई का एटीएम लगा है। तीन अप्रैल की शाम करीब सात बजे एक युवक यहां पहुंचा और एटीएम में तोड़फोड़ करने लगा। कंट्रोल रूम में बैठे मशीन लगाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने यह देखा तो सुपरवाइजर सूरज कुमार शर्मा को जानकारी दी। इस पर सूरज एटीएम बूथ पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एटीएम में लोहे की पत्ती फंसी हुई थी और एक युवक अंदर मौजूद था। शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान की और उसे दबोच लिया। इस बीच सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.