हरिद्वार, फरवरी 24 -- एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि 21 फरवरी की रात शिवलोक कॉलोनी स्थित एटीएम में मशीन का लॉक तोड़कर चोरी का प्रयास हुआ था। पुलिस जांच के दौरान 23 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर शिवलोक स्थित वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी लविश पुत्र लक्ष्मीचंद को गिरफ्तार किया गया। उससे एटीएम का टूटा लॉक और प्लास सहित कुछ उपकरण मिले। आरोपी चोरी और आर्म्स ऐक्ट में कुछ माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मुकदमे और कुछ खर्चे पूरे करने के लिए उसने एटीएम तोड़कर नकदी चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस टीम में एसआई मंदीप सिंह, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.