नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी इलाके में गुरुवार सुबह एटीएम की सफाई और तकनीकी जांच करने पहुंचे एक कंपनी कर्मचारी को लोगों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय हिमांशु वजीराबाद इलाके में परिवार के साथ रहता है और एसबीआई के एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी कोरे सिक्योरिटी सर्विस में काम करता है। गुरुवार सुबह वह बुराड़ी गढ़ी स्थित एसबीआई एटीएम की सफाई और जांच के लिए पहुंचा था। इसी दौरान एक ग्राहक का पैसा मशीन में फंस गया और एटीएम से आवाज आने लगी।हिमांशु ने इसकी जानकारी अपने कंपनी अधिकारी को दी और उनके निर्देश पर मशीन की वीडियो बनाकर भेजा। इसके बाद अधिकारी के कहने पर उसने मशीन क...