जमशेदपुर, जुलाई 5 -- गोविंदपुर स्थित एसबीआई एटीएम में 26 जून को कार्ड फंसाकर करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में आरोपी के नाम पर दर्ज पता फर्जी निकला है। पुलिस ने बताया कि मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली गई। जांच में पता चला कि 74,999 रुपये जिस खाते में ट्रांसफर किए गए थे, वह पटना निवासी मोहम्मद फैजल के नाम पर है। गोविंदपुर पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क कर सत्यापन कराया, लेकिन मोहम्मद फैजल का दिया गया पता फर्जी पाया गया। आशंका है कि ठगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता और मोबाइल नंबर हासिल किया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एटीएम में कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए एक लाख अब पुलिस कॉल डिटेल, बैंक लेनदेन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की असली पहचान और लोकेशन...