छपरा, फरवरी 20 -- एकमा। दाउदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी जितेंद्र कुमार के साथ ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने एकमा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया है कि शुक्रवार को एकमा रेलवे ढाला के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से उन्होंने 22 हजार रुपये निकाले थे। एटीएम से बाहर निकलते ही एक अनजान व्यक्ति अंदर आया और रुपये एक्सचेंज करने की बात कहकर बातचीत में उलझा लिया। उसने पांच हजार रुपये देने का झांसा दिया और गिनती करने को कहा। इसी दौरान चालाकी से जितेंद्र कुमार से 17 हजार रुपये लेकर बाहर निकल गया, जहां पहले से बाइक पर खड़ा उसका एक साथी मौजूद था। दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में गिनती करने पर ठगी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.