रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की, संवाददाता। शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला एटीएम कार्ड सत्यापन के नाम पर एक महिला से 25 हजार रुपये ठगने का सामने आया है। ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर महिला को कॉल किया और उसके एटीएम कार्ड की जानकारी अपडेट करने की बात कही। इसके बाद खाते से रकम साफ कर दी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी पूनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया था और बताया था कि बैंक की ओर से ग्राहकों का सत्यापन किया जा रहा है। जिससे वह उसके झांसे में आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.