एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर खाते से डेढ़ लाख निकाले
सीतामढ़ी, जून 11 -- पुपरी। साइबर अपराधी ने एटीएम कार्ड में हेराफेरी कर उपभोक्ता के बैंक खाता से डेढ़ लाख रुपए निकासी कर लिया है। इस घटना के सम्बंध में सिंगियाही गांव के मो अतीक ने बताया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पुपरी में उसका खाता है। जिस खाता से पांच से अधिक निकासी नही हो पा रहा है। बैंक कर्मी ने बताया कि एटीम कार्ड से बैंक खाता से निकासी का लिमिट को बढ़ा ले। मो अतीक ने पिछले सप्ताह एटीएम लेकर आए और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में पहुँचे। उसने लिमिट बढ़ाने के ख्याल से आगे बढ़ा था। तभी पूर्व से खड़ा लड़का ने उसका एटीम लेकर लिमिट बढ़ाने की बात कहा। फिर वह लड़का एटीएम लौटा दिया। बुधवार को फिर एटीएम कार्ड लेकर बैक पहुँचा तो पता चला कि उसके खाता से डेढ़ लाख रुपए विभिन्न समय पर निकासी कर ली गई है। इस सम्बन्ध में पुलिस से शिकायत की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.