हाजीपुर, जून 25 -- भगवानपुर। सं.सू. गौरौल थाना क्षेत्र के चकफतेउल्लाह, हुसेना खुर्द से एटीएम कार्ड बनवाने के लिए निकलीं दो बहनें लापाता हो गईं। इस संबंध में लापता बहन सादिया बेगम उम्र 19 वर्ष के भाई फरहत जहां ने भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। दर्ज मामले में कहा कि बीते 16 जून को मेरी बहन अपनी चचेरी बहन आयशा खातून उम्र 18 वर्ष के साथ घर से यह बोलकर निकली कि एटीएम पिन बनवाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक भगवानपुर जा रही है, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आई। उसके बाद हमलोगों ने काफी खोजबीन की। परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान ही मेरे पड़ोसी ऑटो चालक पिंटू ने बताया कि शाम करीब चार बजे दोनों बहनों को भगवानपुर अड्डा चौक पर देखे थे। बहन के मोबाइल पर फोन किए तो मोबाइल स्विच आफ बता रहा है। दो बहनों के एक साथ लापता होने से परिजनों मे...