एटीएम कार्ड बदल खाते से 1.20 लाख उड़ाए
वाराणसी, मई 18 -- शिवपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में चार दिन पहले एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.20 लाख रुपये उड़ाने के मामले का खुलासा नहीं हो सका। पीड़ित अशोक पांडेय घटना की सूचना शिवपुर पुलिस को दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि 14 मई को उनके 74 वर्षीय पिता उनका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने भरलाई स्थित बूथ पर पहुंचे। बूथ पर मौजूद साइबर ठग ने उन्हें अपनी बात में फंसाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। उसने उनका पिन भी पता कर लिया। इसके बाद उसने उनके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। शिवपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.