भदोही, अप्रैल 4 -- भदोही, संवाददाता। पैसा निकालते समय एटीएम मशीन से कार्ड बदलने का मामला प्रकाश में आया है। फ्राड करने वालों ने 51 हजार चार सौ रुपये बैंक खाते से निकाल लिए हैं। मामले में औराई थाने की पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। औराई थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी अर्पित बिंद ने थाने में तहरीर दिया। कहा कि वह पिता कमलेश बिंद का एटीएम कार्ड लेकर एटीएम मशीन जयरामपुर में गत माह 22 मार्च को पैसा निकालने गए थे। तीन से चार की संख्या में एटीएम मशीन में घुसे युवकों ने धोखे से कार्ड को बदल लिया। उसके बाद 51 हजार चार सौ रुपया स्वाइप करके निकाल लिया। मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आने के बाद तत्काल 1930 पर फोन करके शिकायत किया गया। कार्ड बदलने वालों की तलाश भी किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.