भदोही, जनवरी 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पड़ाव स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीम पर कार्ड बदल कर खाते से 20 हजार रुपया निकाल लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। कहा कि 29 जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। उसी दौरान सफेद कलर के ड्रेस में एक युवक एटीएम के पास आया। चोरी से मशीन में लगा एटीएम बदल दिया। वह इस घटना को नहीं देख पाए। करीब चार मिनट के बाद उनके खाते से पांच-पांच हजार रूपये करके चार बार में बीस हजार रूपये निकल गए। उसकी तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा कायम कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.