कानपुर, मार्च 2 -- चकेरी, संवाददाता। एटीएम से रुपये निकालने गये युवक को बातों में फंसा शातिरों ने खाते से तीस हजार रुपये उड़ा दिये। पीड़ित ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। कृष्णा नगर के कर्मचारी नगर निवासी अवधेश सिंह के अनुसार 21 फरवरी को वह कृष्णा नगर स्थित एटीएम से रुपये निकालने गये थे। जहां वह कार्ड लगाकर रकम निकालने की प्रक्रिया करने लगे। इस दौरान एक युवक अंदर आया और बोला कि सही ढंग से कार्ड नहीं लगा होने के चलते रुपये नहीं निकल रहे हैं। इसके बाद युवक ने उनका एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया। तभी बाहर से एक दूसरा युवक आया और उसने बाहर खड़ी उनकी स्कूटी को हटाने की बात कही। तो उनका ध्यान स्कूटी की ओर चला गया। इतने में ही अंदर खड़े आरोपित ने एटीएम कार्ड को बदल दिया और उन्हें दूसरा कार्ड थमा दिया। फिर रकम न निकालने पर वहां चले आए। क...